भा.कृ.अ.प. - केंद्रीय कपास अनुसंधान संस्थान, नागपुर

ICAR-Central Institute for Cotton Research, Nagpur

(An ISO 9001:2015 Certified Institute)

 भा.कृ.अनु.प.–केन्द्रीय कपास अनुसंधान संस्थान, नागपुर का हिन्दी अनुभाग हिन्दी के प्रभावी कार्यान्वयन और प्रचार-प्रसार की महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। जिसके लिए एक समिति गठित की गई है जो सभी प्रभागों/प्रकोष्ठों का प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करती है, राजभाषा कार्यान्वयन समिति सक्षम प्राधिकारी के निर्देशानुसार गठित की गई है।

“संस्थान राजभाषा कार्यान्वयन समिति”

  1. डॉ. विजय नामदेव वाघमारे, निदेशक :- सभापति
  2. डॉ. जी. टी. बेहेरे, विभाग प्रमुख, फसल संरक्षण विभाग :- सदस्य
  3. डॉ. अर्जुन तायडे, विभाग प्रमुख, फसल उत्पादन विभाग :- सदस्य
  4. डॉ. विनिता गोतमारे, प्रभारी, विभाग प्रमुख, फसल सुधार विभाग :- सदस्य
  5. डॉ. रचना पाण्डे, वरिष्ठ वैज्ञानिक :- सदस्य
  6. श्री पुनीत कुमार, प्रशासनिक अधिकारी :- सदस्य
  7. श्रीमती रमा अय्यर, निजी सचिव, निदेशक :- सदस्य
  8. श्रीमती चेताली रोडगे, तकनीकी अधिकारी :- सदस्य
  9. श्री भूमेश्वर फंदे , तकनीकी सहायक :- सदस्य
  10. श्री आशुतोष मिश्रा, तकनीशियन :- सदस्य
  11. श्रीमती स्वाती दीक्षित, मुख्य तकनीकी अधिकारी एवं प्रभारी हिन्दी अनुभाग :- सदस्य सचिव

मुख्य उद्देश्य: संघ की राजभाषा नीति का प्रभावी कार्यान्वयन सुनिश्चित करना।

  1. अधिकारियों/कर्मचारियों को हिंदी में शासकीय कार्य करने हेतु प्रशिक्षण।
  2. राजभाषा आदेश/अनुदेशों का अनुपालन।
  3. राजभाषा कार्यान्वयन समिति की बैठकें आयोजित करना, कार्यवृत्त तैयार करना और
    अनुवर्ती कार्रवाई पर निगरानी।
  4. सभी प्रभागों से प्राप्त हिंदी तिमाही प्रतिवेदन का समेकन और सम्बन्धित विभागों को
    प्रेषण।
  5. औचक निरीक्षण के लिए निरीक्षण प्रश्नावली का अद्यतन।
  6. नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति (TOLIC) की छमाही बैठक में नियमित
    प्रतिनिधित्व।
  7. परिपत्र जारी कर हिंदी के प्रगामी प्रयोग को बढ़ावा।
  8. हिंदी ज्ञान से संबंधित रोस्टर तैयार करना
  9. कार्यशालाएं और प्रशिक्षण कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित करना।
  10. क्षेत्रीय केन्द्रों का राजभाषा निरीक्षण
  11. प्रवीण अधिकारियों/कर्मचारियों को 100% प्रशासनिक कार्य हिन्दी में करने हेतु
    कार्यालय प्रमुख के आदेश
  12. हिंदी दिवस/पखवाड़ा/मास का आयोजन और प्रतियोगिताएं।
  13. वार्षिक राजभाषा पत्रिका का सम्पादन एवं प्रकाशन।
  14. सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से हिंदी प्रचार-प्रसार

राष्ट्रभाषा हिन्दी संविधानिक रूप से भारत की राजभाषा के रूप में प्रतिष्ठित है। भारतीय संविधान की भाग 17 (अनुच्छेद 343–351) में हिन्दी से संबंधित प्राविधान निर्धारित हैं।

  • अनुच्छेद 343(1): हिन्दी को संघ की राजभाषा (Official Language) के रूप में मान्यता।
    • केंद्रीय सरकार के कार्यालयों में कार्य की भाषा हिन्दी होगी।
    • लिपि: देवनागरी, अंकों का रूप: भारतीय अंकों का अंतरराष्ट्रीय रूप
  • अनुच्छेद 351: संघ सरकार का दायित्व कि वह हिन्दी का प्रसार, विकास और भारत की सांस्कृतिक अभिव्यक्ति का माध्यम बनाए।

  1. राजभाषा अधिनियम, 1963 (समय-समय पर संशोधित)
  2. राजभाषा नियम, 1976 (समय-समय पर संशोधित)
    • नियम 12 के अनुसार, कार्यान्वयन की जिम्मेदारी कार्यालय प्रमुख/अध्यक्ष की है।
  3. संसदीय राजभाषा समिति: कार्यालय प्रमुख से सीधे औचक निरीक्षण एवं प्रश्न।
  4. राष्ट्रपति के आदेश, 1960 एवं संसद द्वारा 1968 में पारित राजभाषा संकल्प
  5. केन्द्रीय हिन्दी समिति (प्रधानमंत्री अध्यक्ष) – नीति निर्धारण।
    • भारत के गृह मंत्री: उपाध्यक्ष
    • गृह राज्य मंत्री, 6 मंत्रालयों के मंत्री, 6 राज्यों के मुख्यमंत्री
    • देशभर के 21 विद्वान/साहित्यकार, राजभाषा विभाग के सचिव

मुख्य उद्देश्य: संघ की राजभाषा नीति का प्रभावी कार्यान्वयन सुनिश्चित करना।

  1. अधिकारियों/कर्मचारियों को हिंदी में शासकीय कार्य करने हेतु प्रशिक्षण।
  2. राजभाषा आदेश/अनुदेशों का अनुपालन।
  3. राजभाषा कार्यान्वयन समिति की बैठकें आयोजित करना, कार्यवृत्त तैयार करना और अनुवर्ती कार्रवाई पर निगरानी।
  4. सभी प्रभागों से प्राप्त हिंदी तिमाही प्रतिवेदन का समेकन और सम्बन्धित विभागों को प्रेषण।
  5. औचक निरीक्षण के लिए निरीक्षण प्रश्नावली का अद्यतन।
  6. नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति (TOLIC) की छमाही बैठक में नियमित प्रतिनिधित्व।
  7. परिपत्र जारी कर हिंदी के प्रगामी प्रयोग को बढ़ावा।
  8. हिंदी ज्ञान से संबंधित रोस्टर तैयार करना
  9. कार्यशालाएं और प्रशिक्षण कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित करना।
  10. क्षेत्रीय केन्द्रों का राजभाषा निरीक्षण
  11. प्रवीण अधिकारियों/कर्मचारियों को 100% प्रशासनिक कार्य हिन्दी में करने हेतु कार्यालय प्रमुख के आदेश
  12. हिंदी दिवस/पखवाड़ा/मास का आयोजन और प्रतियोगिताएं।
  13. वार्षिक राजभाषा पत्रिका का सम्पादन एवं प्रकाशन।
  14. सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से हिंदी प्रचार-प्रसार

निष्कर्ष:
हिन्दी अनुभाग, भाकृअनुप–केन्द्रीय कपास अनुसंधान संस्थान, नागपुर में हिन्दी के प्रभावी कार्यान्वयन और प्रचार-प्रसार की महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

समिति गठन:
सभी प्रभागों/प्रकोष्ठों का प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करते हुए, राजभाषा कार्यान्वयन समिति सक्षम प्राधिकारी के निर्देशानुसार गठित की गई है।

Accessibility